त्योहारों में गड़बड़ी फैलाने वालों से उन्ही की भाषा में निपटेगी पुलिस: योगी
25-Oct-2024 12:50 AM 3886
लखनऊ 24 अक्टूबर (संवाददाता) त्योहारों के मद्देनजर पुलिस प्रशासन को चौकन्ना रहने की नसीहत देते हुये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि गड़बड़ी फैलाने की कोशिश करने वालो को पुलिस उन्ही की भाषा में जवाब देगी। श्री योगी ने यहां अपने आवास पर उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिये कि हर्ष उल्लास के साथ पर्व-त्योहार मनाने के लिये सभी जरुरी बंदोबस्त किये जायें और अराजक तत्वों पर कड़ी निगाह रखी जाये। पर्व- त्योहारों का समय पुलिस बल को संवेदनशील और अलर्ट रहने की जरुरत है। बिजली विभाग 28 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच पूरे प्रदेश में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिये जरुरी कदम उठाये।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^