योगिराज बाबा गंभीरनाथ की प्रतिमा का मुख्यमंत्री ने किया अनावरण
25-Oct-2024 07:18 PM 2925
महराजगंज 25 अक्टूबर (संवाददाता) महाराजगंज दौरे पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाथपंथ के अग्रणी और सिद्ध संत योगिराज बाबा गंभीरनाथ की दिव्य और भव्य प्रतिमा का अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने प्रतिमा पर पुष्पार्चन कर नाथपंथ के इस महान संत के श्रीचरणों में अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। योगिराज बाबा गंभीरनाथ गोरक्षपीठ की संत परंपरा के प्रमुख संतों में एक रहे हैं। वह गोरक्षपीठ के वर्तमान पीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दादागुरु ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ के गुरु थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^