अंतरिक्ष जगत में भारत की नेतृत्व क्षमता होगी और मजबूत: योगी
25-Oct-2024 12:46 AM 8457
लखनऊ, 24 अक्टूबर (संवाददाता) अंतरिक्ष क्षेत्र को एक हजार करोड़ रुपये के वेंचर कैपिटल फंड को मंजूरी देने के केंद्र सरकार के फैसले की सराहना करते हुये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इससे अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत की नेतृत्व क्षमता और मजबूत होगी। योगी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर पोस्ट किया कि अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत को महाशक्ति बनाने के लिए सतत समर्पित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व में आज केंद्रीय कैबिनेट द्वारा इन-स्पेस के अंतर्गत 1,000 करोड़ रुपये के वेंचर कैपिटल फंड को स्थापित करने का निर्णय अभिनंदनीय है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^