08-Jan-2024 07:56 PM
4005
लखनऊ 08 जनवरी (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर भ्रष्टाचार,गरीबी और बेरोजगारी को बढ़ाने का आरोप लगाते हुये समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि विकसित भारत का झूठा सपना दिखाने वाली भाजपा को समझना चाहिये कि सिर्फ नारों से देश को विकसित नहीं बनाया जा सकता है।
श्री यादव ने सोमवार को पार्टी दफ्तर में जिला एवं महानगर अध्यक्षों की बैठक को संबोधित करते हुये कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों के चलते जनता लोकसभा चुनावों में उसे हराने को तैयार है। भाजपा लोकतंत्र और संविधान के साथ खिलवाड़ करती है। वह इस तरह की रणनीति अपनाती है जिससे मुख्य मुद्दों से जनता का ध्यान भटके। इस बार के चुनाव में लोकतंत्र, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की उपेक्षा, महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध, अन्याय और भ्रष्टाचार सबसे बड़े मुद्दे होंगे।...////...