योगी रामनगरी में मंगलवार को करेंगे विकास कार्यों की समीक्षा
08-Jan-2024 08:19 PM 5007
अयोध्या, 8 जनवरी (संवाददाता) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को रामनगरी अयोध्या में विकास कार्यो की हकीकत परखने के साथ श्रीरामलला मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की भी समीक्षा करेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगभग 11 बजे अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से हनुमानगढ़ी, श्रीराम जन्मभूमि परिसर जाएंगे। इसके अलावा अमानीगंज जलकल परिसर, पुलिस कन्ट्रोल रूम, लता मंगेशकर चौक, नगर निगम द्वारा निर्माणाधीन टेन्ट सिटी का भी योगी निरीक्षण करेंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^