श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकली गयी भव्य शोभा यात्रा
07-Jan-2024 08:30 PM 8919
कुशीनगर 07 जनवरी (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में श्री राम जन्मभूमि अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पडरौना के जूनियर हाईस्कूल स्कूल के प्रांगण से आज प्रभु श्रीराम की शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें श्री राम की जन्म से लेकर लव कुश की झांकियों के साथ पुरुष, महिलाएं, बच्चे डीजे पर झूमते हुए पूरे नगर का भ्रमण किए। पडरौना के जूनियर हाईस्कूल स्कूल के प्रांगण से श्री राम जी की शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें गोरक्ष प्रांत के प्रांत प्रचारक सुभाष ने शोभा यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि पडरौना की धरती पर ऐसा पहला भगवान श्री राम की भव्य शोभा यात्रा निकली है जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु इकठ्ठा हो कर झांकियों के साथ झूमते हुए पूरे नगर का भ्रमण किए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^