राष्ट्रीय स्तर पर गुजराती संस्कृति का प्रतिनिधित्व करना गर्व की बात: मानसी पारेख
09-Oct-2024 10:39 PM 7716
नई दिल्ली, 09 अक्टूबर (वार्ता )अभिनेत्री मानसी पारेख का कहना है कि राष्ट्रीय स्तर पर गुजराती संस्कृति का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए गर्व की बात है।मानसी पारेख को उनकी गुजराती फिल्म 'कच्छ एक्सप्रेस' में शानदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्होंने यह सम्मान अभिनेत्री नित्या मेनन के साथ साझा किया है।मानसी पारेख ने कहा कि यह उन्हें इस बात से गर्व महसूस होता है कि उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर गुजराती संस्कृति का प्रतिनिधित्व किया।उन्होंने कहा, राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करना केवल एक सम्मान नहीं है, बल्कि 'कच्छ एक्सप्रेस' बनाने में सभी की मेहनत और समर्पण का प्रतीक है। यह फिल्म कला, रिश्तों और जीवन के सार का जश्न मनाती है। साथ ही, हम नवरात्रि के बीच में हैं, और मैं इस पुरस्कार को देवी का आशीर्वाद मान रही हूं। यह पुरस्कार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के माध्यम से प्राप्त हुआ है, जो खुद साहस और शक्ति की प्रतीक हैं।मानसी पारेख ने कहा, यह मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है कि मैंने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी गुजराती धरोहर का प्रतिनिधित्व किया। एक अभिनेत्री के रूप में, हिंदी और गुजराती सिनेमा में काम करने के बाद इस मंच तक पहुंचना मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है, और मुझे गर्व है कि मैंने हमारी संस्कृति, कहानी कहने की कला और परंपराओं को प्रस्तुत किया। यह पुरस्कार सिर्फ मेरे लिए नहीं, बल्कि पूरे गुजराती समुदाय के लिए है, जिन्होंने हमेशा हमारा समर्थन किया और हमारी अनोखी पहचान को सराहा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^