नित्या मेनन ने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारअपने सह-कलाकारों और फिल्म थिरुचित्रम्बलम की टीम को समर्पित किया
09-Oct-2024 10:40 PM 7968
नयी दिल्ली, 09 अक्टूबर (संवाददाता) अभिनेत्री नित्या मेनन ने थिरुचित्रम्बलम के लिए मिले राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार को अपने सह-कलाकारों और फिल्म की टीम को समर्पित किया है।नित्या मेनन को थिरुचित्रम्बलम के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार दिया गया है। उन्होंने यह पुरस्कार मानसी पारेख के साथ साझा किया है।नित्या मेनन ने पुरस्कार जीतने पर अपनी खुशी व्यक्त की और इस उपलब्धि को अपने सह-कलाकारों और फिल्म की टीम को समर्पित किया।नित्या मेनन ने कहा कि यह अद्भुत है और यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण क्षण है। यह अद्भुत है और बहुत खास है। यह कलाकारों के रूप में हमारे जीवन का एक बहुत ही महत्वपूर्ण क्षण है। मैं यह पुरस्कार अपने सह-कलाकारों और थिरुचित्रम्बलम की पूरी टीम को समर्पित करना चाहूंगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^