नीट के परिणाम से भाजपा सरकार की एक और असफलता हुई उजागर: सैलजा
08-Jun-2024 06:56 PM 4914
चंडीगढ़, 08 जून (संवाददाता) हरियाणा में सिरसा से कांग्रेस संसद कुमारी सैलजा ने शनिवार को आरोप लगाया कि भाजपा राज में पेपर लीक, धांधली और भ्रष्टाचार परीक्षाओं के अंग बनते जा रहे हैं, नीट के परिणाम से भाजपा सरकार की एक और असफलता उजागर हुई है। उन्होंने यहां जारी बयान में कहा कि एक ही सेंटर के सात परीक्षार्थियों ने 720-720 अंक प्राप्त करना ही परीक्षा परिणाम पर उंगली उठाता है। उन्होंने मामले की उच्चतम न्यायालय की निगरानी में उच्च स्तरीय जांच कमेटी का गठन कर जांच की मांग की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^