सुक्खू सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी: अवस्थी
08-Jun-2024 07:01 PM 4616
शिमला 08 जून (संवाददाता) हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने कहा है कि प्रदेश में ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार पूरी मजबूती के साथ अपना कार्यकाल पूरा करेंगी। उन्होंने कहा है कि छह उप चुनाव परिणामों से साफ हो गया है कि प्रदेश में जनमत पूरी तरह कांग्रेस के पक्ष में है। श्री अवस्थी ने कहा है कि प्रदेश के लोगों ने छह विधानसभा उप चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को उसके षड्यंत्रों का मुंहतोड़ जवाब दे दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने की असफल कोशिश की एवं छह कांग्रेस के विधायको की खरीद फरोख्त के साथ तीन निर्दलीय विधायकों के राजनैतिक भविष्य को भी दांव पर लगा दिया है । उन्होंने कहा कि अब तीन उप चुनावों में भी कांग्रेस अपनी जीत का परचम लहरायेगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^