नरेन्द्र मोदी की गारंटी पर देश की जनता को है पूरा भरोसा: बाबूलाल मरांडी
15-Apr-2024 08:07 PM 5935
रांची, 15 अप्रैल (संवाददाता) झारखंड में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि बीजेपी द्वारा जारी संकल्प पत्र केवल पार्टी का नहीं बल्कि यह देशवासियों को संकल्प पत्र है। श्री मरांडी आज यहां मारू टावर में प्रदेश स्तरीय मीडिया सेंटर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पूरे देश ने माना है कि मोदी की गारंटी, गारंटी को पूरा करने की गारंटी है। देश की जनता स्वीकार करती है कि नरेन्द्र मोदी और भाजपा जो कहती है उसे पूरा करती है। बात यहां विश्वसनीयता की है। मोदी जी ने जो कहा, सो किया। देश में विपक्षी पाटियां पूरी तरह अविश्वसनीय हो चुकी हैं। मोदी की गारंटी पर जनता को पूरा भरोसा है। संकल्प पत्र के लिए 15 लाख लोगों का सुझाव पूरे देश से आया जिसमें नमो एप से 4 लाख और 10 लाख लोगों ने वीडियो बनाकर सुझाव देने का काम किया। यह अपने आप में बड़ी बात है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^