कश्मीर घाटी के दो जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी
15-Apr-2024 07:58 PM 6910
श्रीनगर, 15 अप्रैल (संवाददाता) जम्मू-कश्मीर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (जेकेडीएमए) ने अगले 24 घंटों के दौरान कश्मीर घाटी के दो जिलों के ऊंची चोटियों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। जेकेडीएमए के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। जेकेडीएमए ने उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले और मध्य कश्मीर के गंदेरबल जिले में अगले 24 घंटे के दौरान 2,400 मीटर से ऊंची चोटियों पर ‘मध्यम स्तर के खतरे’ का हिमस्खलन होने का अनुमान जताया है। प्राधिकरण ने इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने और अगले आदेश तक हिमस्खलन संभावित क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी गई है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^