उलगुलान न्याय महारैली में भाजपा के झूठ,फरेब, धोखाधड़ी का पर्दाफाश जनता के सामने किया जाएगा: कांग्रेस
15-Apr-2024 08:12 PM 8881
रांची, 15 अप्रैल (संवाददाता) झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने कहा कि रांची के प्रभात तारा मैदान में 21 अप्रैल को आयोजित उलगुलान न्याय महारैली में भाजपा के झूठ,फरेब, धोखाधड़ी का पर्दाफाश जनता के सामने किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने आज कहा कि पिछले पांच वर्षों से भाजपा पूरे देश के लोगों को अलग-अलग मुद्दों में उलझा कर भी देश की मूल समस्याओं बेरोजगारी और महंगाई से लोगों का ध्यान नहीं भटका सकी है और जनता प्रधानमंत्री मोदी से अपनी बदहाली के हिसाब मांग रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^