मातृ भाषा राष्ट्र निर्माण का मूल आधार-देवनानी
24-Dec-2024 09:41 PM 5693
जयपुर, 24 दिसंबर (संवाददाता) राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मातृ भाषा को राष्ट्र निर्माण का मूल आधार बताते हुए कहा है कि विकसित भारत की यात्रा केवल आर्थिक विकास तक सीमित नहीं हो सकती। इसे वास्तविक रूप में सफल बनाने के लिए सामाजिक समावेश और मातृभाषा गौरव को अपने राष्ट्र निर्माण के मूल आधार के रूप में स्वीकार करना होगा। श्री देवनानी मंगलवार को यहां सामाजिक अपवर्जन एवं समावेशी नीति अध्ययन केंद्र, राजस्थान विश्वविद्यालय एवं विद्या भारती के संयुक्त तत्वावधान में “विकसित भारत के लिए मातृभाषा गौरव” विषय पर आयोजित परिचर्चा में यह बात कही। उन्होंने मातृभाषा की संविधानिक स्थिति का जिक्र करते हुए भाषा के मूल्य बोध को बताते हुए कहा कि एक सशक्त राष्ट्र वही बन सकता है जहां पर मातृभाषा के प्रति उचित सम्मान हो। उन्होंने बताया कि कोई भी देश तब तक विकास नहीं कर सकता जब तक की उसकी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खुद की भाषा न हो। भाषा किसी भी देश की संस्कृति और सभ्यता की संवाहक होती है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^