कांग्रेस सत्ता लोलुप पार्टी, केवल सत्ता हासिल करना ही मकसद-भजनलाल
24-Dec-2024 09:18 PM 3069
जयपुर, 24 दिसम्बर (संवाददाता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कांग्रेस को सत्ता लोलुप पार्टी बताते हुए कहा है कि उसका मकसद येन-केन-प्रकारेण सत्ता हासिल करने का रहता है और इस कारण वह संविधान निर्माता डा भीमराव अंबेडकर के नाम पर बतंगड़ बनाकर लोगों में भ्रम फैलाना एवं झूठ की राजनीति करना चाहती हैं, उसने बाबा साहेब को अपमानित किया और कभी सम्मान नहीं दिया, ऐसे में उसे पूरे देश से बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए। श्री शर्मा मंगलवार को यहां भाजपा प्रदेश कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास हमेशा से बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर को अपमानित करने और उनका मजाक उड़ाने का रहा है और आज यह पार्टी उनके नाम पर हक मांगने का ढोंग कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने कभी अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की बात नहीं की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^