कांवड़ यात्रा को भव्य बनायेगी सरकार: रेखा गुप्ता
26-Jun-2025 09:55 PM 2479
नयी दिल्ली, 26 जून (संवाददाता) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को कहा कि इस बार दिल्ली सरकार पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कांवड़ यात्रा को भव्य बनाने के लिए जुट गई है। श्रीमती रेखा गुप्ता ने आज कांवड़ महोत्सव में शिव भक्तों के लिए पंडाल, भंडारा आदि का प्रबंध करने वाली कांवड़ सेवा समितियों के साथ एक संवाद बैठक की। उन्होंने कहा कि कांवड़ सेवा में समर्पित सभी शिव भक्तों और समितियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि दिल्ली हर वर्ष कांवड़ यात्रियों की सेवा में समर्पित रहती है और इस बार दिल्ली सरकार पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ इसे भव्य बनाने के लिए जुट गई है। उन्होंने कहा, “यह हमारी सरकार का पहला कांवड़ आयोजन है और सरकार का संकल्प है कि यह अब तक का सबसे यादगार, सुविधाजनक और व्यवस्थित अनुभव हो।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^