नागौर में भीषण सड़क हादसा, उज्जैन के 12 लोगों की मौत, 6 गंभीर
khabarbaaz
India
31-Aug-2021 10:23 AM
2974
नागौर। राजस्थान में मंगलवार सुबह हुए एक भीषण सड़क हादसे में मध्य प्रदेश के 12 लोगों की मौत हो गई। क्रूजर में सवार लोगों को सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसा सुबह करीब पौने आठ बजे नागौर जिले के श्रीबालाजी कस्बे के बाईपास पर हुआ। भिड़ंत इतनी जबर्दस्त थी कि क्रूजर मलबे में तब्दील हो गई। सभी मृतक उज्जैन के घटिया इलाके के रहने वाले थे। इस दुर्घटना में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह सड़क दुर्घटना राजस्थान के नागौर जिले में श्रीबालाजी के नजदीक घटी। क्रूजर में सवार लोग रामदेवरा बाबा धाम और करणी माता मंदिर के दर्शन करने के बाद अपने घर लौट रहे थे। सभी लोग एक क्रूजर में सवार थे। बताया जा रहा है कि उसमें क्षमता से कहीं ज्यादा लोग सवार थे। बताया गया है कि बालाजी के नजदीक उनके वाहन को सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि मौके पर ही 8 लोगों की मौत हो गई, बाकी 4 लोगों ने अस्पताल जाते वक्त दम तोड़ दिया। मृतकों में 4 पुरुष और 8 महिलाएं हैं। सभी लोग उज्जैन के सज्जन खेड़ा और दौलतपुर गांव के रहने वाले थे। कुछ लोग क्रूजर में ही फंसे रह गए। वहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना की तब उनकी मदद से पीड़ितों को निकाला गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर कोहराम मच गया। पुलिस ने घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से नोखा अस्पताल पहुंचाया। पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। भिड़ंत इतनी जबर्दस्त थी कि क्रूजर मलबे में तब्दील हो गई। इससे क्रूजर में सवार लोग उसमें फंसकर रह गए। दुर्घटना की भयावहता का अंजादा इसी से लगाया जा सकता है कि 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। Rajasthan..///..horrific-road-accident-in-nagaur-12-people-of-ujjain-killed-6-serious-314450
«
हर 3 महीने में ब्लड टेस्ट से तय होती है डाइट; धोनी के साथ शूट किया ऐड
जयपुर
जोधपुर
राजस्थान
»
कुप्रबंधन के कारण अघोषित बिजली कटौती से राजस्थान के शहर और गांव हो रहे हैं बेहाल
POST CATEGORY
प्रशासनिक
देश
विदेश
राजनीति
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
खेल खिलाड़ी
व्यापार
टाईम पास
टीवी फिल्मी
वुमन स्पेशल
युथ PLUS
पर्यटन
कार्टून
हेल्थ
भोपाल
इन्दौर
जबलपुर
ग्वालियर
रायपुर
बिलासपुर
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
हाकी
अन्य खेल
मूवी रिव्यू
टीवी गॉसिप
हालीवुड
बॉलीवुड
शेयर बाज़ार
अजब-गजब
लखनऊ
इलाहबाद
गौरखपुर
बनारस - अयोध्या
आगरा-मथुरा-गाजियाबाद
जयपुर
जोधपुर
उदयपुर
कोटा
अजमेर
निवाड़ी
दतिया
नरसिंहपुर
दमोह
सिंगरौली
डिंडोरी
धार
देवास
बालाघाट
मन्दसौर
टीकमगढ़
हरदा
रीवा
भिण्ड
रायसेन
झाबुआ
होशंगाबाद
मुरैना
शिवपुरी
खण्डवा
श्योपुर
पन्ना
बैतूल
रतलाम
सतना
खरगौन
सीहोर
उज्जैन
शाजापुर
छिन्दवाड़ा
अनुपपुर
नीमच
सिवनी
कटनी
आगर-मालवा
शहडोल
सागर
मण्डला
गुना
अलिराजपुर
उमरिया
बुरहानपुर
राजगढ़
अशोकनगर
बड़वानी
सीधी
छतरपुर
विदिशा
© 2025 - All Rights Reserved -
Khabar Baaz
|
Hosted by SysNano Infotech
|
Version Yellow Loop 24.12.01
|
Structured Data Test
|
^
^
×
ASPX:
POST
ALIAS:
horrific-road-accident-in-nagaur-12-people-of-ujjain-killed-6-serious
FZF:
FZF
URL:
https://www.khabarbaaz.com/horrific-road-accident-in-nagaur-12-people-of-ujjain-killed-6-serious
PAGETOP:
ERROR: