हर 3 महीने में ब्लड टेस्ट से तय होती है डाइट; धोनी के साथ शूट किया ऐड
02-Sep-2021 10:45 AM 1808
जोधपुर की एथलीट पूजा विश्नोई ने टीवी पर धूम मचा रखी है। 10 साल की पूजा ने अब तक कई नामी कंपनियों के साथ ऐड शूट किए हैं। पूजा ने 7 साल की उम्र में सिक्स पैक एब्स बनाकर अपनी अलग पहचान बनाई थी। वह जोधपुर से विराट कोहली फाउंउेशन की एक मात्र मेंबर है। हाल ही में पूजा ने महेन्द्र सिंह धोनी के साथ भी एक ऐड शूट किया है। जोधपुर के गुड़ा विश्नोइयां की पूजा पांच साल की उम्र में ही स्पोर्ट्स से जुड़ गई थी। मामा श्रवण विश्नोई एथलीट थे। उन्होंने पूजा को मोटिवेट किया। एथलीट के रूप में तैयार किया। पूजा को क्रिकेट खेलना भी पसंद है। वह फास्ट बॉलर है। यही कारण है कि विराट कोहली फाउंडेशन पूजा के खेल और डाइट प्लान आदि पर ध्यान रखता है। पूजा की डाइट भी कैफे न्यूट्रीशन तय करता है। हर तीन माह में उसका ब्लड टेस्ट होता है। उसके हिसाब से उसे डाइट दी जाती है। विराट कोहली फाउंडेशन के 16 बच्चों में पूजा सबसे कम उम्र की है। ये है डाइट पूजा रोजाना प्रैक्टिस से पहले एक केला, नींबू का जूस, 15 से 20 खजूर और दो अंजीर खाती हैं। फिर प्रैक्टिस करने के बाद बाजरे की रोटी, एक कटोरी सब्जी-मूंग-चने, 10-12 बादाम, 5 से 6 पीस पिस्ता, 2 अखरोट और एक गिलास दूध भी पीती हैं। सुबह 3 बजे उठ कर शुरू करती है वर्क आउट पूजा ने बताया कि वह हर रोज सुबह 3 बजे उठती है। मामा श्रवण के साथ वर्कआउट करती है। राजमाता स्कूल में 5वीं कक्षा में पढ़ने वाली पूजा की दिनचर्या का अधिकांश हिस्सा वर्कआउट व प्रेक्टिस के लिए रहता है। सुबह 3 बजे से 7 बजे तक रनिंग, वर्कआउट और ऑनलाइन क्लास अटेंड करती हैं। स्कूल होमवर्क के बाद शाम को 4 से रात 8 बजे तक वर्कआउट रहता है। 2024 में होने वाले यूथ ओलिंपिक्स में गोल्ड जीतने का सपना पूजा का सपना है कि वह 2024 में होने वाले यूथ ओलिंपिक में गोल्ड जीते। पूजा ने 2019 में आयोजित इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर में 100 मीटर रेस में अवॉर्ड जीता था। पूजा ने अब तक कई बड़ी कंपनी के साथ एड शूट किया है। कुछ पाने के लिए कुछ खोना पड़ता है। इस बात पर पूजा कहती है कि उसने पिछले सात साल में आइसक्रीम नहीं खाई। Diet..///..diet-is-determined-by-blood-test-every-3-months-ad-shot-with-dhoni-314776
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^