देवनानी ने जर्मनी की संसद का किया अवलोकन
23-Jun-2025 11:40 PM 7900
बर्लिन/जयपुर, 23 जून (संवाददाता) राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सोमवार को जर्मनी की राजधानी बर्लिन में जर्मनी की संसद के दोनों सदनों का अध्ययनात्मक अवलोकन किया। श्री देवनानी ने जर्मनी की संसद की सन् 1945 के इतिहास से लेकर वर्तमान तक की जानकारी ली। श्री देवनानी ने बताया कि जर्मनी की संसद के ऊपर बने हुए टावर को वहां के आमजन देखने आते हैं, जिसका पृष्ठ भाव यह है कि वहां की जनता को यह महसूस होता है कि सांसद जनता के सेवक हैं। उन्होंने बताया कि जर्मनी का संसद भवन वास्तुशिल्प और लोकतांत्रिक मूल्यों का अनूठा संगम है, जिसकी विशेषता कांच का गुंबद है जो पारदर्शिता और उत्तरदायित्व का प्रतीक माना जाता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^