आपातकाल भारतीय लोकतंत्र पर काला धब्बा-भजनलाल
25-Jun-2025 11:25 PM 6515
जयपुर, 25 जून (संवाददाता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आपातकाल को देश के लोकतांत्रिक इतिहास पर काला धब्बा बताते हुए कहा है कि इस दौरान तत्कालीन सरकार ने मीसा और डीआईआर जैसे अलोकतांत्रिक कानूनों को लागू कर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, प्रेस की आजादी और मौलिक अधिकारों का दमन किया। श्री शर्मा बुधवार को यहां देश में आपातकाल लगाए जाने के 50 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय- संविधान हत्या दिवस-2025 कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 25 जून 1975 की आधी रात को देश में थोपा गया आपातकाल लोकतांत्रिक इतिहास पर काला धब्बा है। लोकतंत्र सेनानियों ने संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए जेलों में कड़ी यातनाएं झेली और लोकतंत्र को बचाने के लिए जो संघर्ष किया, वो एक अप्रतिम उदाहरण है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^