यूरोप में भारतीय अध्यात्म का आलोक-देवनानी
23-Jun-2025 11:37 PM 1864
बर्लिन/जयपुर, 23 जून (संवाददाता) राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी जर्मनी की राजधानी बर्लिन में सोमवार को रामकृष्ण मिशन केंद्र के बेलूर मठ गए और वेदांत गेसेल शाफ्ट संस्था के प्रतिष्ठित केंद्र का अवलोकन किया। श्री देवनानी ने रामकृष्ण मिशन का आध्यात्मिक केंद्र बेलूर मठ में स्वामी बनेशानंद से भेंट की और इस दौरान दोनों के मध्य सनातन, आध्यात्मिक और भारतीय संस्कृति पर संवाद हुआ। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद द्वारा स्थापित रामकृष्ण मिशन के इस यूरोपीय केंद्र में अद्वैत वेदांत, योग और ध्यान के माध्यम से भारतीय दर्शन का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। यह केंद्र न केवल बौद्धिक चिंतन का स्थल है बल्कि यह मानवता की सेवा और आत्म-जागरूकता को समर्पित एक प्रकाश-स्तम्भ के रूप में कार्य कर रहा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^