बेलग्रेड में विश्व महिला कुश्ती के लिये भारतीय टीम फाइनल
29-Aug-2022 11:09 PM 8943
लखनऊ 29 अगस्त (संवाददाता) सरबिया के बेलग्रेड में 10 से 18 सितम्बर के बीच खेली जाने वाली विश्व महिला कुश्ती चैंपियनशिप के लिये सोमवार को यहां भारतीय टीम का चयन किया गया। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के नेताजी सुभाष क्षेत्रीय केन्द्र के कुश्ती हाल में विश्व चैंपियनशिप के लिये भारतीय टीम की चयन प्रतियोगिता का आयोजन भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष ब्रज भूषण सिंह के नेतृत्व में हुआ जिसमें हरियाणा और आरएसबीपी की खिलाड़ियों का दबदबा रहा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^