रवि, बजरंग, दीपक ने विश्व चैंपियनशिप में जगह बनायी
30-Aug-2022 10:28 PM 6819
लखनऊ, 30 अगस्त (संवाददाता) बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 में स्वर्ण पदक जीतने वाले रवि कुमार दहिया, बजरंग पूनिया और दीपक पूनिया ने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2022 के लिये भारतीय दल में जगह बना ली है। भारतीय कुश्ती संघ के सह-सचिव विनोद तोमर ने मंगलवार को बताया कि लखनऊ और सोनीपत में 29 और 30 अगस्त को आयोजित चयन ट्रायल में चुने गये पहलवान 10-18 सितंबर के दौरान सर्बिया में होने वाली विश्व चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^