यूपी की पुलिस व्यवस्था बदहाल: अखिलेश
28-Oct-2024 08:33 PM 2044
लखनऊ 28 अक्टूबर (संवाददाता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश की पुलिस व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में कस्टोडियल मौतों के मामले में उत्तर प्रदेश हर साल नए रिकॉर्ड बना रहा है। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के इशारे पर पुलिस निर्दोष लोगों को प्रताड़ित कर रही है। इस सरकार में पुलिस का व्यवहार शोषण और अत्याचारी बन गया है। प्रदेश में हर दिन पुलिस की खराब छवि सामने आती है। पुलिस कहीं लूट कर रही है, कहीं प्रताड़ित कर रही है तो कहीं हत्याएं कर रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^