भाजपा के कार्यकाल में दंगा मुक्त हुआ है उप्र : राजपूत
28-Oct-2024 12:29 AM 5310
फर्रुखाबाद 27 अक्टूबर (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद मुकेश राजपूत ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में जब-जब भाजपा की सरकार आयी तो प्रदेश दंगा मुक्त हुआ और आज योगी सरकार में भी प्रदेश दंगा मुक्त है। श्री राजपूत ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अखिलेश सरकार के छह महीने की तस्वीर देखें तो बरेली ,मुजफ्फरपुर,कानपुर, सहारनपुर,लखनऊ आदि सभी जिलों में दंगे हुए। सपा सरकार में ऐसा कोई जिला नहीं बचा जहां दंगा न हुए हों, भाजपा सरकार में दंगाइयों की जगह जेल या प्रदेश से बाहर होना है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^