यूपी के विकास में कारगर साबित होगा बजट : अभाविप
06-Feb-2024 06:24 PM 7614
लखनऊ, 06 फरवरी (संवाददाता) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सोमवार को पेश किये बजट का स्वागत किया है और उम्मीद जतायी है कि यह बजट प्रदेश के विकास में कारगर साबित होगा। अभाविप के राष्ट्रीय मंत्री अंकित शुक्ल ने मंगलवार को बताया कि प्रदेश के दीर्घकालिक विकास के लिए यह बजट अत्यंत ही महत्वपूर्ण है, बजट में प्रदेश सरकार द्वारा शैक्षिक क्षेत्र के ढाँचागत विकास के लिए विशेष ध्यान दिया गया है। यह बजट उत्तर प्रदेश को सर्वोत्तम प्रदेश बनाने की दिशा में काफी कारगर सिद्ध होगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^