इटावा में शादी के लिये वकील ने रची साजिश, पांच गिरफ्तार
05-Feb-2024 08:44 PM 2929
इटावा, 5 सितम्बर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश में अपने से तीस साल छोटी माशूका से चौथा विवाह रचाने के लिये एक वकील ने खतरनाक साजिश रची मगर पुलिस ने साजिशकर्ता वकील और उसकी माशूका समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने सोमवार को बताया कि मामले के खुलासे के लिए करीब 300 कैमरे खंगाले गये और करीब 100 घंटे की रिकॉर्डिंग को चेक किया गया। मामला इटावा के फ्रेंड्स कॉलोनी थाना इलाके का है. दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर एक लावारिस शव दो जनवरी को बरामद किया गया था। पुलिस ने शव की शिनाख्त के जरुरी 72 घंटे के लिये उसे पोस्टमार्टम गृह पर रखवा दिया था। चार जनवरी को वकील हेतराम मित्तल (50) दो अन्य साथियों के साथ पहुंचे और शव की पहचान इटावा के रहने वाले अतुल कुमार के रूप में की और उसे अंतिम संस्कार के लिए ले गए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^