यूआईडीएआई मुख्यालय भवन को ग्रीन बिल्डिंग पुरस्कार
22-Dec-2022 11:07 PM 6548
नयी दिल्ली 22 दिसंबर (संवाददाता) राजधानी दिल्ली स्थित भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) मुख्यालय ने प्रतिष्ठित जीआरआईएचए अनुकरणीय प्रदर्शन पुरस्कार 2022 जीता है। यह राष्ट्रीय स्तर का शीर्ष ग्रीन बिल्डिंग पुरस्कार है। जीआरआईएचए (ग्रीन रेटिंग फॉर इंटिग्रेटेड हैबिटेट असेसमेंट) भारत में ग्रीन बिल्डिंग के लिए राष्ट्रीय रेटिंग प्रणाली है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण मुख्यालय को वर्तमान उच्चतम रेटेड बिल्डिंग श्रेणी में विजेता घोषित किया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^