विदेशी मुद्रा भंडार 57.1 करोड़ डॉलर घटकर 563.5 अरब डॉलर पर
23-Dec-2022 08:22 PM 5773
मुंबई 23 दिसंबर (संवाददाता) विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति और स्वर्ण भंडार में कमी आने से देश का विदेशी मुद्रा भंडार 16 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में 57.1 करोड़ डॉलर घटकर 563.5 अरब डॉलर पर आ गया जबकि इसके पिछले सप्ताह यह 2.91 अरब डॉलर बढ़कर 564.1 अरब डॉलर रहा था। रिजर्व बैंक की ओर से शुक्रवार को जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 16 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 50 करोड़ डॉलर की गिरावट लेकर 499.6 अरब डॉलर रह गयी। इसी तरह इस अवधि में स्वर्ण भंडार में 15 करोड़ डॉलर की कमी आई और यह घटकर 40.6 अरब डॉलर पर आ गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^