योगी सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर: शिवपाल
10-Mar-2023 10:09 PM 6495
इटावा,10 मार्च (संवाददाता) समाजवादी पार्टी (सपा) महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार मे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अपने गृह जिले इटावा में एक निजी स्कूल के शुभारंभ मौके पर श्री यादव ने कहा कि योगी सरकार की नाक के नीचे हर विभाग में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है। सरकार जात-पात के नाम पर लड़ाने का काम कर रही है। उन्होने कहा कि इससे पहले कोई दूसरी भ्रष्ट सरकार नहीं आई है । पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी जमकर भ्रष्टाचार करने में जुटे हुए है । हर संस्था और यहां तक की न्यायपालिका में भी भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार नजर आ रहा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^