योगी ने सद्गुरू रविदास के दरबार में टेका मत्था
05-Feb-2023 11:26 PM 3606
वाराणसी, 5 फरवरी (संवाददाता) संत शिरोमणि सद्गुरू रविदास की 646वीं जयंती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां सीर गोवर्धनपुर स्थित मंदिर में मत्था टेका। उन्होंने कहा कि भक्ति के साथ साथ कर्मसाधना को सद्गुरू ने सदैव महत्व दिया। मन चंगा तो कठौती में गंगा कह के उन्होंने समाज को कर्म का बड़ा ही व्यापक संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान सद्गुरू निरंजन दास से मुलाकात करके उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से भेजा गया शुभकामना संदेश पढ़कर सुनाया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^