2024 के चुनाव में भाजपा को सत्ता से करेंगे बाहर : शिवपाल
04-Feb-2023 10:35 PM 3591
इटावा 04 फरवरी (संवाददाता) समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि पार्टी का मिशन अब आगामी 2024 लोकसभा चुनाव में केंद्र की सत्ता से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हटा कर सत्ता पर काबिज होना है। अपने चोगुर्जी स्थित आवास पर श्री यादव ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए सपा को मजबूत करने की बात कही। उन्होने कहा कि समाजवादी पार्टी का 2024 के संसदीय चुनाव में सत्ता में आने का मिशन है। संसदीय चुनाव में समाजवादी पार्टी को मजबूत करना है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^