योगी ने दिया जीत का मंत्र: संपर्क व संवाद से तय होगा बेहतर प्रदर्शन का लक्ष्य
04-Jan-2025 08:24 PM 8745
अयोध्या 04 जनवरी (संवाददाता) ‘मिशन मिल्कीपुर‘ की कमान संभाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अयोध्या में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं संग बैठक कर उन्हें जीत का मंत्र दिया। यहां आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया और कहा कि बूथ पर भाजपा को अधिक से अधिक वोट मिले, इसे लेकर कार्यकर्ताओं में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा होनी चाहिए। कार्यकर्ता अपना बूथ, ग्राम सभा व मंडल सर्वाधिक मतों से जिताने को लेकर आपस में प्रतिस्पर्धा करें। जीत के लिए संपर्क व संवाद ही सबसे बेहतर रास्ता है। इसके जरिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का लक्ष्य रखें।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^