झांसी में एडीजी कानपुर ने महाकुंभ की तैयारियों को लेकर की समन्वय बैठक
04-Jan-2025 07:11 PM 3880
झांसी 04 जनवरी (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) कानपुर जाेन आलोक सिंह ने शनिवार को झांसी सहित 11 जनपदों के विभिन्न विभागों के आला अधिकारियों के साथ महाकुंभ की तैयारियों को लेकर एक समन्वय बैठक की। यहां आयुक्त सभागार में आयोजित बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए एडीजी कानपुर ने बताया कि महाकुंभ की तैयारी के लिए और विशेष रूप से 11 जिलों के अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक आज हुई है। इस बैठक में इन जिलों के राजस्व अधिकारी, पुलिस अधिकारी, सेना के अधिकारी, रेलवे सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और राज्य परिवहन निगम से संबंधित अधिकारी मौजूद थे। इस महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं कीे सेवा, सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए चर्चा की गयी और जरूरी दिशा निर्देश दिये गये। इस दौरान सूचनाओं के आदान प्रदान को लेकर चर्चा की गयी ।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^