यत्नाल ने भाजपा विधायक दल की बैठकों के बहिष्कार की धमकी दी
05-Dec-2023 09:26 AM 2376
बेलगावी, 04 दिसंबर (संवाददाता) कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता बसनगौड़ा पाटिल यत्नाल ने सोमवार को न्याय मिलने तक भाजपा विधायक दल की बैठकों का बहिष्कार करने की धमकी दी। श्री यत्नाल ने यहां पत्रकारों से कहा 'मैं विधायक दल की बैठक में शामिल नहीं होऊंगा। मुझे क्यों भाग लेना चाहिए , उत्तरी कर्नाटक के लोगों के साथ अन्याय हुआ है। इसे ठीक करने के लिए, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आश्वासन दिया है। अगर वे इसे ठीक करते हैं, तो मैं भाग लूंगा।' श्री यत्नाल विजयेंद्र येदियुरप्पा और आर अशोक को क्रमशः राज्य पार्टी प्रमुख और राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता नियुक्त किए जाने के बाद से असंतोष का शिकार हो रहे हैं। उन्हें विपक्ष का नेता या राज्य पार्टी प्रमुख का पद मिलने की पूरी उम्मीद थी। यह पूछे जाने पर कि क्या पार्टी में महत्वपूर्ण पद नहीं मिलने से उन्हें दुख है। उन्होंने कहा, 'दर्द तो होगा ही। अन्याय हो रहा है। उत्तरी कर्नाटक के साथ भी अन्याय हो रहा है। उसकी उपेक्षा की जा रही है।' आप उत्तरी कर्नाटक से विधायक और सांसद चाहते हैं, लेकिन नेता प्रतिपक्ष और पार्टी प्रदेश अध्यक्ष जैसे अच्छे पद दक्षिणी कर्नाटक से आने वाले लोगों को दिए जाते हैं। ये सही नहीं है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^