विपक्षी मिलकर चुनाव लड़ते तब भी परिणाम यही होते: सुशील
04-Dec-2023 10:54 PM 7251
पटना 04 दिसंबर (संवाददाता) बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने चार राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा की शानदार विजय और कांग्रेस की पराजय पर कहा कि यदि इंडी गठबंधन के सभी दल मिल कर चुनाव लड़ते, तब भी यही परिणाम आते। श्री मोदी ने सोमवार को बयान जारी कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद मोदी की नीति, नीयत और गारंटी पर देश की जनता का इतना मजबूत भरोसा है कि वर्ष 2024 में प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार मोदी सरकार का बनना तय है। उन्होंने कहा कि जनता दल यूनाइटेड (जदयू), राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और समाजवादी पार्टी (सपा) इस भ्रम में बिल्कुल न रहें कि वे मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के चुनाव परिणाम पर कोई असर डाल पाते। कांग्रेस यदि इनको साथ लेती तो उसकी स्थिति और खराब होती। कांग्रेस ने तीन हिंदी प्रदेशों में बोझ बनने वाले दलों से दूरी बना कर बुद्धिमानी ही की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^