यादव ने रेल्वे के बहु-विषयक क्षेत्रीय प्रशिक्षण संस्थान का भूमिपूजन किया
14-Jan-2024 07:59 PM 10389
उज्जैन, 14 जनवरी (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज यहां आगर रोड स्थित रेलवे की भूमि पर “बहु-विषयक क्षेत्रीय प्रशिक्षण संस्थान” का विधिवत भूमिपूजन कर शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि सड़कों के विकास के साथ रेलवे के क्षेत्र में भी विकास और विस्तार किया जा रहा है। केन्द्र सरकार ने इस राज्य में रेलवे के विकास में 13 हजार 672 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। उन्होंने कहा कि जिस भूमि पर पूजन किया है, यहां से आगर जाने वाली नेरोगैज रेलवे लाइन हुआ करती थी। अब इस भूमि बहु-विषयक क्षेत्रीय प्रशिक्षण संस्थान जल्द आकार लेगा। इस प्रशिक्षण केन्द्र से रेलवे के अधिकारी-कर्मचारी प्रशिक्षण प्राप्त कर अपनी सेवाओं में गुणवत्ता बढ़ायेंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^