साय ने मकर संक्रांति, पोंगल और लोहड़ी की दी शुभकामनाएं
13-Jan-2024 09:38 PM 10494
रायपुर, 13 जनवरी(संवाददाता)छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति, पोंगल और लोहड़ी पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री साय ने आज यहां जारी अपने शुभकामना संदेश में कहा कि भारत में सूर्य के दक्षिणायन से उत्तरायण होकर मकर रेखा की ओर जाने का स्वागत बहुत उमंग और उत्साह से किया जाता है। देश के विभिन्न क्षेत्रों में इसे मकर संक्रांति, पोंगल और लोहड़ी पर्व के नाम से मनाते हैं। यह त्यौहार ऋतु परिवर्तन का संदेश लेकर आता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^