यादव ने राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू को दी बधायी
20-Jun-2024 09:21 PM 6852
भोपाल, 20 जून (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को उनकी जन्म वर्षगांठ पर हार्दिक बधाई दी है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार डॉ यादव ने कहा कि राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू का जीवन त्याग और समर्पण की भावना का प्रतीक है। उन्होंने जीवन का प्रत्येक क्षण समाज के कमजोर वर्ग को सशक्त बनाने में लगाया है। उनका राष्ट्र सेवा का भाव सराहनीय है। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू के स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन के लिए मंगलकामनाएं दी हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^