विपक्ष के झूठ का जवाब लाभार्थियों के जरिये करायें : योगी
27-Aug-2023 11:48 PM 8966
लखनऊ 27 अगस्त (संवाददाता) केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाने के लिए विभिन्न ऑनलाइन माध्यमों के भरपूर इस्तेमाल का आवाहन करते हुये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं से कहा कि विरोधी दल के किसी भी झूठ का जवाब योजना के लाभार्थियों के जरिये दिलाएं। इससे ना सिर्फ विरोधियों के झूठ का पर्दाफाश होगा, बल्कि इससे उन्हें मुंहतोड़ जवाब भी मिलेगा। पार्टी में उत्तर प्रदेश के आईटी और सोशल मीडिया विभाग की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला “शंखनाद अभियान” की शुरुआत करते हुये उन्होने भाजपा सोशल मीडिया टीम से आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अभी से जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर नकारात्मक सूचनाओं का सही समय पर जवाब देना जरूरी है। सही और तार्किक जवाब दें, साथ ही भाषाई मर्यादा का भी विशेष ध्यान रखें। योजनाओं की जानकारी रखें। इस समय विरोधियों के पास कोई मुद्दा नहीं है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^