विनय कुमार बने ADG लॉ एंड ऑर्डर
10-Sep-2021 11:43 AM 3426
बिहार पुलिस में राज्य सरकार ने बड़ा फेरबदल किया है। मुख्यालय के 6 सीनियर IPS अधिकारियों को नई जिम्मेवारी सौंपी गई है। जबकि, राज्य में पंचायत चुनाव की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए ASP और DSP स्तर के 188 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। गृह विभाग ने DG ट्रेनिंग आलोक राज को DG BMP का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। CID के ADG विनय कुमार को अब ADG लॉ एंड ऑर्डर बनाया गया है। साथ ही इनके पास ADG प्रोविजनिंग की जिम्मेवारी रहेगी। लंबे वक्त से ADG स्पेशल ब्रांच की जिम्मेवारी संभाल रहे जितेंद्र सिंह गंगवार को अब ADG हेडक्वार्टर बनाया गया है। वहीं, ADG हेडक्वार्टर जितेंद्र कुमार को अब CID का ADG बनाया गया है। इन्हें बिहार पुलिस के भवन निर्माण विभाग के चेयरमैन सह MD का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। बिहार आर्थिक अपराध शाखा के ADG नैयर हसनैन खान को स्पेशल विजिलेंस यूनिट के ADG का अतिरिक्त प्रभार मिला है। जबकि, स्पेशल विजिलेंस यूनिट के ADG सुनील कुमार को स्पेशल ब्रांच की नई जिम्मेवारी मिली है। पटना जिले को मिले 5 नए IPS, अमित रंजन बने पटना टाउन के ASP पंचायत चुनाव को लेकर गृह विभाग ने ASP और DSP स्तर के जिन 188 पुलिस अधिकारियों को बदला है। इनमें 2018-19 बैच के 16 IPS अधिकारी भी शामिल हैं। अकेले पटना जिले में 5 नए IPS अधिकारियों की पोस्टिंग हुई है। इनमें 2018 बैच के अमित रंजन को पटना टाउन का ASP बनाया गया है। जबकि, DSP टाउन की जिम्मेवारी संभाल रहे सुरेश कुमार को पुलिस मुख्यालय भेज दिया गया है। 2018 बैच के ही IPS सैयद इमरान मसूद को दानापुर का नया SDPO बनाया गया है। इसी तरह 2018 बैच के ही वैभव शर्मा को मसौढ़ी, 2018 बैच के अरविंद प्रताप सिंह को बाढ़ और 2019 बैच के अवधेश दीक्षित को पालीगंज का नया SDPO बनाया गया है। Law..///..vinay-kumar-appointed-as-adg-law-and-order-316375
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^