विक्रमादित्य ने शिष्टाचार छोड़ दी, उनसे कोई उम्मीद नहीं की जा सकतीः कंगना
02-May-2024 06:47 PM 3840
सुंदरनगर, 02 मई (संवाददाता) हिमाचल प्रदेश में मंडी संसदीय क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप की जंग अब परिवारों तक भी पहुंच गई है। भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य और उनकी माता प्रतिभा सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि जब शिष्टाचार छोड़ दी उनसे कोई उम्मीद नहीं की जात सकती। सुश्री कंगना ने कहा कि मां और बेटे दोनों को ही बेटियों का सम्मान करना नहीं आता है। शहजादे अपनी पत्नी का सम्मान नहीं कर पाए और उनको प्रताड़ित किया। मां प्रतिभा सिंह कहती हैं कि मुंबई से आई चीज को देखने लोग आ रहे, वोट नहीं देंगे। उन्होंने कहा वह भूल गए कि मैं चीज नहीं हिमाचल की बेटी हूं। इस तरह की भाषा उनको शोभा नहीं देती है। भाजपा प्रत्याशी ने मंडी जिला के करसोग के नांवीधार में आयोजित जनसभा में यह पलटवार किया है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी की बात करके उनको ज्यादा महत्व नहीं देना चाहती हैं, लेकिन यह जरूर है कि जो इंसान अपनी पत्नी का सम्मान नहीं कर पाया वह और महिलाओं को क्या सम्मान देंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह पर जुबानी हमला बोलते हुए सुश्री कंगना ने कहा कि उन्हें वे मां समान समझती हैं, लेकिन उन्होंने जो कहा वह शायद भूल गई कि मेरी तरह उनकी भी बेटी है और बेटियां कोई चीज नहीं होती। वे वैसी पली बड़ी हुई जो जैसे और बेटियां हैं। जब उन्होंने हर तरह से शिष्टाचार छोड़ दिया है तो उनसे कोई उम्मीद नहीं की जा सकती और मैं भी ध्यान रखूंगी कि उनकी बात से मुझे कष्ट न हो।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^