विजयेंद्र ने की भ्रष्टाचार को लेकर राज्य सरकार की आलोचना
15-Jul-2024 08:27 PM 1878
बेंगलुरु, 15 जुलाई (संवाददाता) कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष विजयेंद्र येदियुरप्पा ने सोमवार को तीखा हमला करते हुए विकास के वादों को पूरा करने में विफलता और भ्रष्टाचार में संलिप्तता के लिए कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराया तथा सरकार की आलोचना की। श्री येदियुरप्पा ने मीडिया को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर भ्रष्टाचार को प्राथमिकता देकर लोगों के विश्वास को तोड़ने और धोखा देने का आरोप लगाया। उन्होंने घोषणा की,“कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार का पर्याय बन गई है, जिसमें हर दिन घोटाले हो रहे हैं। वे अपने चुनावी वादों को पूरा करने में विफल रहे हैं, जिससे राज्य की हालत खस्ता हो गयी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^