विदेशी मुद्रा भंडार 87.8 करोड़ डॉलर घटकर 632.73 अरब डॉलर पर
14-Jan-2022 08:24 PM 2733
मुंबई 14 जनवरी (AGENCY) देश का विदेशी मुद्रा भंडार 07 जनवरी को समाप्त सप्ताह में लगातार तीसरे सप्ताह गिरता हुआ 87.8 करोड़ डॉलर घटकर 632.73 अरब डॉलर पर आ गया जबकि इसके पिछले सप्ताह यह 1.46 अरब डॉलर कम होकर 633.61 अरब डॉलर रहा था। रिजर्व बैंक की ओर से शुक्रवार को जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 07 जनवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 49.7 करोड़ डॉलर घटकर 569.39 अरब डॉलर रह गया। इसी तरह इस दौरान स्वर्ण भंडार 36 करोड़ डॉलर कम होकर 39.04 अरब डॉलर पर आ गया। आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 1.6 करोड़ डॉलर गिरकर 19.09 अरब डॉलर और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि 50 लाख डॉलर घटकर 5.2 अरब डॉलर रहा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^