वरिष्ठ पत्रकार दिनेश सिंह का निधन
15-Mar-2023 12:36 PM 2851
प्रतापगढ़ 15 मार्च (संवाददाता) उत्तर प्रदेश में प्रताप गढ़ जिले के वरिष्ठ पत्रकार दिनेश सिंह का लंबी बीमारी के बाद बुधवार को लखनऊ के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 47 वर्ष के थे। परिजनों ने बताया कि श्री सिंह लीवर की बीमारी से ग्रसित थे जिनका इलाज लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में हो रहा था जहां आज सुबह उन्होने अंतिम सांस ली। उनके पार्थिव शव को आज उनके नगर आवास पर लाया गया है जहां पर उनके अंतिम दर्शन के लिये लोगो की भीड़ लग गयी है। श्री सिंह प्रताप गढ़ में रहकर अमर उजाला ,दैनिक जागरण हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुके है , उनके निधन पर पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गयी है और पत्रकारिता जगत की अपूरणीय क्षति हुयी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^