एक अप्रैल से किसानो से खरीदेंगे सरसों,चना: शाही
14-Mar-2023 10:37 PM 8812
लखनऊ 14 मार्च, (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि किसानो को उनकी फसल का लाभकारी मूल्य प्रदान करने के लिये एक अप्रैल से रबी सीजन में एमएसपी पर राई / सरसों, चना एवं मसूर के क्रय केन्द्र स्थापित किये जायेंगे। श्री शाही ने मंगलवार को यहां पत्रकारों को बताया कि प्रदेश में कृषि उत्पादन तथा उत्पादकता बढ़ाकर किसानों की आय को बढ़ाया जायेगा। एक अप्रैल से एमएसपी पर राई / सरसों, चना एवं मसूर के क्रय केन्द्र स्थापित किये जा रहे हैं। जिसमें 3.94 लाख मी.टन सरसों / तोरिया, 2.12 लाख मी.टन चना एवं 1.49 लाख मी.टन मसूर क्रय करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सरकार द्वारा एमएसपी पर राई / सरसों 5450 रूपये प्रति कुंतल, चना 5335 रूपये एवं मसूर 6000 रूपये प्रति कुंतल की दरें स्वीकृत की गयी हैं। जायद सीजन में ज्वार, बाजरा एवं मक्का के आच्छादन के लिये संकर बीजों पर कुल 15000 रूपये प्रति कुंतल का अनुदान एवं अधिकतम 50 प्रतिशत की धनराशि अनुमन्य की गयी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^