वायु सेना केंद्र में जवानों के बीच पहुंचे केंद्रीय मंत्री मेघवाल
29-Oct-2024 11:49 PM 6824
बीकानेर, 29 अक्टूबर (संवाददाता) केंद्रीय विधि एवं कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने मंगलवार को नाल स्थित वायु सेना केंद्र में जवानों के बीच पहुंचे और उन्हें दीपावली की शुभकामनायें दीं। श्री मेघवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश है कि जनप्रतिनिधि भी जवानों के साथ दीपावली की खुशियां बांटें। उन्होंने कहा कि जवानों के अदम्य साहस और देश के प्रति समर्पण की भावना स्तुत्य है। प्रत्येक व्यक्ति को इनके प्रति कृतज्ञ होना चाहिए। उन्होंने जवानों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश के अलग-अलग क्षेत्रों से आकर यहां सेवा देने वाले जवानों के लिए यह दीपावली यादगार रहे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^