दिया कुमारी ने हरमाडा की कच्ची बस्ती में मनाई दिवाली
29-Oct-2024 11:40 PM 7602
जयपुर 29 अक्टूबर (संवाददाता) राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने मंगलवार को विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के हरमाडा में भूरा टीबा कच्ची बस्ती में स्थानीय निवासियों के साथ दीपावली मनाई। इस अवसर पर श्रीमती दिया कुमारी ने भगवान श्री राम की पूजा अर्चना कर आरती की। उपमुख्यमंत्री ने स्थानीय निवासियों के साथ दीपक जलाएं और उन्हें उपहार वितरित किए। उन्होंने बच्चों के साथ पटाखे और फुलझड़ियाँ चलायी। अपने बीच में उपमुख्यमंत्री को पाकर बस्ती के बच्चे ,महिलाएँ और स्थानीय निवासी ख़ुशी से झूम उठे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^