वाटर टैक्सी महाराष्ट्र को समर्पित
17-Feb-2022 09:13 PM 7643
मुंबई, 17 फरवरी (AGENCY) मुंबई और नवी मुंबई को जोड़ने वाली बहुप्रतीक्षित पानी की टैक्सी (वाटर टैक्सी) सेवा को आज यहां केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की उपस्थिति में राज्य को समर्पित किया। पानी की टैक्सी जिससे बेलापुर नवी मुंबई के लिए,मुंबई फेरी घाट, से आने-जाने का समय 45 मिनट से एक घंटे तक कम हो जाएगा। वाटर टैक्सी, घरेलू क्रूज टर्मिनल (फेरी घाट) से बेलापुर नवी मुंबई तक शुरू हुयी है, आठ सामान्य नावें और सात तेजी से चलने वाली नाव (स्पीड बोट) होंगी। प्रति यात्री शुल्क 700 रुपये से 850 रुपये के बीच है। नाव की क्षमता 10 से 30 यात्रियों की होगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^