मराठवाड़ा में कोरोना के 158 नए मामले
18-Feb-2022 09:05 AM 4422
औरंगाबाद, 18 फरवरी (AGENCY) महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के 158 नये मामले दर्ज किये गये और इस दौरान एक व्यक्ति की इस बीमारी से मौत हुई है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है। सभी जिला मुख्यालयों से यूनीवार्ता द्वारा एकत्र की गयी रिपोर्ट के अनुसार औरंगाबाद जिला इस बीमारी से सबसे अधिक प्रभावित रहा, यहां 53 नये मामले समाने आए और एक व्यक्ति की मौत हुई है। इसके बाद लातूर जिले में 28 मामले, बीड़ी में 20 मामले, हिंगोली में 19 मामले, उस्मानाबाद में 17 मामले, परभणी में नौ मामले, नांदेड़ में आठ मामले और जालना में चार मामले सामने आए है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^